Bulandsehar News: बारिश के कारण मकान गिरा, परिवार ने प्रशासन से मदद मांगी

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण ग्राम परवाना के मोहल्ला डाकखाने वाला में संजय शर्मा का मकान गिर गया। इस घटना से परिवार को रहने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और स्थायी आवास की मांग की है। ग्रामीणों ने भी मदद की अपील की है।

Bulandsehar News: बारिश के कारण मकान गिरा, परिवार ने प्रशासन से मदद मांगी

Bulandsehar News: क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण ग्राम परवाना स्थित मोहल्ला डाकखाने वाला में संजय शर्मा का मकान गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। परिवार में चार बेटे और एक बेटी हैं। पीड़ित संजय शर्मा ने बताया कि दो दिन से तेज बारिश में छत कच्ची होने के कारण पानी भर गया जिससे मकान गिर गया। घटना के बाद परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेटी ज्योति शर्मा ने प्रशासन से परिवार की स्थिति का संज्ञान लेते हुए मदद उपलब्ध कराने की मांग की है। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता के साथ स्थायी आवास और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।

ग्रामीण समीर, राहुल, सोनू पाठक ने भी संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाने की अपील की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: बारिश के कारण मकान गिरा, परिवार ने प्रशासन से मदद मांगी