Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsHeavy Rain Causes Flooding and Disruptions in Bulandshahr Affecting Traffic and Agriculture
सुबह धूप से बढ़ी उमस, दोपहर में बारिश से सड़कें जलमग्न

सुबह धूप से बढ़ी उमस, दोपहर में बारिश से सड़कें जलमग्न

संक्षेप:

Bulandsehar News - फोटो-2सुबह धूप-छांव से बढ़ी उमस, दोपहर में बारिश से सड़कें जलमग्नसुबह धूप-छांव से बढ़ी उमस, दोपहर में बारिश से सड़कें जलमग्नसुबह धूप-छांव से बढ़ी उमस,

Thu, 4 Sep 2025 12:04 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

बुलंदशहर। बारिश के बाद बुधवार को सुबह मौसम ने करवट बदली। सुबह के समय धूप-छांव का मौसम बना रहा। इससे उमस का असर बढ़ गया, लेकिन दोपहर को मूसलाधार बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। बारिश से जलभराव और कीचड़ से लोगों को मुसीबतें झेलनी पड़ी। बारिश में वाहन चालक जाम से जूझते नजर आए। वहीं किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। इस दौरान बारिश से मौसम सुहावना हो गया। जिससे गर्मी में राहत मिली। जिले में करीब 60 एमएम तक बारिश रिकार्ड की गई। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। जनपद में लगातार हो रही बारिश से लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बुधवार को सुबह के समय कभी आसमान बादल छाए रहे तो कभी धूप निकली। इससे उमस का अहसास हुआ, लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही मौसम बदल गया। दोपहर के समय फिर मूसलाधार बारिश शुरु हो गई। बारिश से शहर में फिर जलभराव हो गया। बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया। जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य सड़कों से लेकर गली-मौहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी रही। शहर में साठा, रामविहार, देवीपुरा, कृष्णानगर, स्याना अड्डा रोड आदि क्षेत्रों में बारिश का पानी भरा रहा। शाम तक रूक-रूककर बारिश का मौसम बना रहा। - बारिश के चलते स्कूलों की रही छुट्टी जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते बच्चों को स्कूल जाने-आने के दौरान परेशानी हुई। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लगातार बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। - घर-दुकानों में भरा बारिश का पानी जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दुकानदारों के दुकानों में पानी भर गया। घर-दुकानों से लोग पानी निकालते रहे। बारिश का असर कारोबार पर भी देखने को मिला। बारिश के चलते बाजार सूने पड़े रहे। - जाम से जूझते रहे लोग बारिश के चलते शहर में जाम की स्थिति बनी रही। शहर में डीएम रोड, कालाआम, कचहरी रोड, शिकारपुर रोड, काली नदी आदि स्थानों पर जाम लगा रहा। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कतें रहीं। - फसलों को हो रहा नुकसान लगातार बारिश के चलते फसलों को भी नुकसान हो रहा है। बारिश में धान की पकी फसल गिर गई है। इसके अलावा अन्य फसलों को भी नुकसान हो रहा है। जिससे किसान चिंतित हैं। - सड़कों के गड्ढ़े बन रहे मुसीबत बारिश के दौरान सड़कों के गड्ढ़े भी मुसीबत बन रहे हैं। बारिश में गड्ढ़ों में पानी भर गया है। जिससे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। जलभराव से गड्ढ़ों की गहराई का पता नहीं लग पा रहा है। एक से दो फिट तक गड्ढ़े होने से परेशानी हो रही है। - नगर पालिका के दावों की खुल रही पोल बारिश से नगरपालिका की नाकामी सड़कों पर देखने को मिल रही है। बारिश के चलते नाले चोक होने से सड़कों पर जलभराव हो रहा है। जबकि लगातार सफाई के दावे किए जाते हैं। ऐसे में नगरपालिका की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।