आरोग्य मेले में उमड़ी भीड़, मौसम की मार से तप रहा जनपद

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

मौसम में बदलाव के साथ मरीजों की बढ़ रही है संख्या- मौसम में बदलाव के साथ मरीजों की बढ़ रही है संख्या- मौसम में बदलाव के साथ मरीजों की बढ़ रही है संख्

आरोग्य मेले में उमड़ी भीड़, मौसम की मार से तप रहा जनपद

मौसम के बदलते मिजाज और चढ़ते पारे ने लोगों की सेहत बिगाड़नी शुरू कर दी है। रविवार को जिले के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित 'मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले' में मरीजों की लाइन लगी रही। मेले में पहुंचे मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या बुखार, जुकाम और बदन दर्द से पीड़ितों की रही। डॉक्टरों ने ओपीडी में आए मरीजों को दवा देने के साथ-साथ खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। रविवार सुबह 10 बजे जैसे ही आरोग्य मेलों की शुरुआत हुई, केंद्रों पर पंजीकरण के लिए मरीजों की लंबी लाइनें लग गईं। शहर से लेकर देहात तक के केंद्रों पर दोपहर तक भारी भीड़ रही।

जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित कीं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सामान्य दिनों की तुलना में रविवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या 30 से 40 फीसदी तक अधिक रही। पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस में बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर जनजीवन पर दिख रहा है। आरोग्य मेले में आए कुल मरीजों में से लगभग आधे मरीज केवल बुखार की समस्या लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा त्वचा में एलर्जी, पेट में इंफेक्शन और आंखों में जलन की शिकायतें भी आम रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।