
मेरठ के 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायल
Bulandsehar News - गुलावठी। संवाददाता। गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम की निर्माणाधीन कालोनी में लूट के आरोपी मेरठ के बदमाश से मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में दस हजार का इनामी
गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम की निर्माणाधीन कालोनी में लूट के आरोपी मेरठ के बदमाश से मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में दस हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। गुरुवार को सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात पुलिस व स्वाट टीम सिकंदराबाद अन्डरपास पर संदिग्ध व्यक्ति, वाहन की चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रुकने का इशारा किया गया। बाइक को तेजी से ग्राम नत्थूगढ़ी की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।

कुछ दूरी पर पुलिस टीम द्वारा बदमाश की घेराबन्दी की गई तो बदमाश द्वारा अपने आपको घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। बदमाश की पहचान सलीमुद्दीन उर्फ शाहबुद्दीन उर्फ साहब उर्फ साला वकील उर्फ मौ0 साहिल पुत्र कमरूद्दीन निवासी लाला मोहम्मदपुर मोहल्ला वादीपुरा थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ के रुप में हुई है। जिसको उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा अपराधी है। आरोपी पर विभिन्न थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं। जिसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 6 जुलाई को निर्माणाधीन तेवतिया कालोनी में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




