Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsGreat News Mahaananda Express Resumes Stop at Chola Railway Station
चोला रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव

चोला रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव

संक्षेप:

Bulandsehar News - चोला रेलवे स्टेशन पर महानंदा का ठहरावचोला रेलवे स्टेशन पर महानंदा का ठहरावचोला रेलवे स्टेशन पर महानंदा का ठहरावचोला रेलवे स्टेशन पर महानंदा का ठहरावच

Sun, 23 Nov 2025 11:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

चोला रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल में बंद किये गये महानंदा एक्सप्रेस के ठहराव को क्षेत्रीय जनता की मांग पर जनप्रतिनिधियों ने दोबारा से से शुरू कराया है। रविवार को चोला रेलवे स्टेशन पर गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंडल रेल प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि अलीपुरद्वार दिल्ली जंक्शन महानंदा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15484/84 का ठहराव रविवार शाम से नियमित रूप से किया गया है। जिसका समय दिल्ली की तरफ जाने का 6:33 से 6:35 होगा। चोला रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रयास से गाड़ी का ठहराव शुरू कराया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। दैनिक रेल यात्री कल्याण समिति दिल्ली अलीगढ़ रेल खंड के अध्यक्ष होरी लाल शर्मा ने रेल प्रबंधक व सांसद को दिये कई पत्रों में लोकल ट्रेनों का समय बदलने, समय सीमा निश्चित करने, चोला रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने, अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, अलीगढ़ दिल्ली मार्ग पर गाड़ियों की संख्या बढ़ाने समेत अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सिकंदराबाद नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप दीक्षित,गुलावठी नगर पालिका चेयरमैन शैलेन्द्र तेवतिया, ककोड़ नगर पंचायत चेयरमैन मोहित सिंघल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।