कविताओं के ठहाकों और रसिया की तान के बीच मना होली मिलन

Mar 01, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

Bulandsehar News - कविताओं के ठहाकों और रसिया की तान के बीच मना होली मिलनकविताओं के ठहाकों और रसिया की तान के बीच मना होली मिलनकविताओं के ठहाकों और रसिया की तान के बीच म

कविताओं के ठहाकों और रसिया की तान के बीच मना होली मिलन

कचहरी रोड स्थित परशुराम भवन में परशुराम शिक्षा सेवा समिति द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जहां कवियों ने अपनी रचनाओं से हास्य-व्यंग्य के रंग बिखेरे, वहीं वक्ताओं ने होली को आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक बताया। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रदीप चौधरी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश का इतिहास ब्राह्मणों की गौरव गाथाओं से भरा है और इस समाज ने हमेशा राष्ट्र को नई दिशा दी है। उन्होंने त्यौहार को मिलजुलकर मनाने की अपील की। कवि देवेंद्र कुमार देव ने तीखे हास्य-व्यंग्य और होली की पारंपरिक रसियाओं से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

नरेंद्र कुमार शर्मा ने राधा-कृष्ण की प्रेममयी होली को अपनी कविता के माध्यम से जीवंत किया, तो पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा की हास्य रचनाओं ने खूब गुदगुदाया। समिति के संस्थापक सदस्य बिजेंद्र शर्मा ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया उत्सव समाज में एकता, विश्वास और अपनत्व को मजबूत बनाता है। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान धनेंद्र शर्मा, अजय त्यागी, स्वामी परमदेव रामदास, शैलेंद्र त्रिवेदी, मनोज शर्मा, वीरेंद्र कुमार, शिवम शर्मा, खूब चंद शर्मा, प्रदीप शर्मा और रविंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।