श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर की 28वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर की 28वीं वर्षगांठ बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया और प्रसाद एवं भंडारे का वितरण किया गया। भक्तों का उत्साह देखने योग्य रहा।

नगर की पीपल वाली गली स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर की 28वीं वर्षगांठ बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं भंडारे का वितरण किया गया। आयोजन में भक्तों का उत्साह देखने योग्य रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर आकाश अग्रवाल, विकास वर्मा, कुलदीप तायल, अमित कुमार गर्ग, अरुण कुमार गर्ग, विवेक अग्रवाल, डी.सी. गुप्ता कांटे वाले, आशीष गुप्ता, विशाल पोद्दार, शेखर वर्मा, विकास सोनी, सोनू बंसल, अतुल गोविल, पंडित ओमप्रकाश शर्मा, शोभित कंसल, लोकेश जिंदल, यश गुप्ता, मनीष गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, दिनेश प्रदीप, सुनील सिंह, महेश भार्गव, रोहित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, निमिष गर्ग, पवन कुमार गर्ग, शलव शर्मा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


