
छह करोड़ से दो ग्राम पंचायतों में बनेंगे भव्य बारात घर, बजट पास
संक्षेप: Bulandsehar News - बुलंदशहर में शासन ने दो ग्राम पंचायतों में बारात घरों के निर्माण की घोषणा की है। सिकंदराबाद और गुलावठी ब्लॉक के गाँवों में 6 करोड़ 44 लाख की लागत से भव्य बारात घर बनाए जाएंगे। यह निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और स्थानीय लोगों को मांगलिक कार्यों में सहूलियत मिलेगी।
बुलंदशहर। शासन ने जिले की दो ग्राम पंचायतों ने बारात घर की सौगात दी है। सिकंदराबाद व गुलावठी ब्लॉक के गांवों में भव्य बारात घर बनाए जाएंगे। शासन से निर्माण कार्य कराने के लिए टेंडर सहित अन्य सभी प्रकि्रयाओं को पूरा कर लिया है। छह करोड़ 44 लाख की लागत से इन मंडपों का निर्माण कार्य होगा। पंचायत राज विभाग द्वारा इसके लिए सभी जमीन का चिन्हिकरण गत दिनों शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। बजट भी शासन से जारी हो गया है जल्द ही इनका निर्माण शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन द्वारा ग्राम पंचायतों में बारात घरों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

जिले के सिकंदराबाद ब्लॉक के गांव निजामपुर व गुलावठी के मोहाना में बारात घरों का निर्माण होगा। इसके लिए दोनों ग्राम पंचायतों के सचिवों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से आधुनिक होंगे और इनका संचालन पांच वर्ष तक संबंधित संस्था करेगी जो इनका निर्माण कर रही है। ---- लोगों को मिलेगी सहूलियत दोनों ग्राम पंचायतों में बारात घर का निर्माण होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी और वह अपने मांगलिक कार्य कर सकेंगे। बताया गया कि एक बारात घर करीक एक हेक्टेयर से अधिक की भूमि पर बनाया जाएगा। पांच साल बाद इन्हें संबंधित ग्राम प्रधानों को हैंड ओवर किया जाएगा। बारात घर का निर्माण होने से आस-पास के गांव के लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। डीपीआरओ नवीन मिश्रा ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार गांवों में बारात घरों का निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




