कॉलेज परीक्षा देने गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Bulandsehar News - ककोड़ के एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उसकी पुत्री परीक्षा देने सिकंदराबाद गई थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। पता चला कि उसका ससुराल का युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। युवक भी गायब है और उसकी लोकेशन गाजियाबाद और फिर फरीदाबाद में मिली। युवती के पिता ने अनहोनी की आशंका जताई है।

ककोड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शुक्रवार को उसकी पुत्री सिकंदराबाद स्थित डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। उसकी पुत्री के पास मोबाइल नहीं था। शाम को वापस नहीं लौटने पर वह सिकंदराबाद कॉलेज पहुंचा। पता चला कि उसकी पुत्री कॉलेज ही नहीं पहुंची हैं। जानकारी मिली कि जेवर क्षेत्र के गांव मंगरौली उसकी ससुराल निवासी युवक शिवा उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। युवक के परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि युवक भी शुक्रवार से लापता है। उसके बाद युवक के परिजनों से युवक की जानकारी ली गई।
पता चला कि युवक गाजियाबाद में है। लोकेशन के आधार पर दोनों के परिजन गाजियाबाद पहुंचें। वहां पहुंचने पर पता चला कि युवक हरियाणा के फरीदाबाद में है। फरीदाबाद पहुंचने पर युवक वहां से भी फरार हो गया। युवती के पिता ने युवती के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि तहरीर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



