ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरअज्ञात कारणों से घर में आग लगने से बच्ची की मौत, एक घायल

अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से बच्ची की मौत, एक घायल

पहासू थाना क्षेत्र के गांव नगला जगत में अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। जिसमें 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो...

अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से बच्ची की मौत, एक घायल
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 16 Jan 2020 02:01 PM
ऐप पर पढ़ें

पहासू थाना क्षेत्र के गांव नगला जगत में अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। जिसमें 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

बुधवार की रात गांव नगला जगत निवासी हरिकिशन अपने परिवार के साथ मोहल्ले में आई बारात की चढ़त को देखने के लिए गया था। इसी दौरान घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसे देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घर में आग लगने की सूचना पर पहुंचे हरिकिशन ने ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जब तक घर में सो रही उसकी 6 माह की बेटी अंशिका और 6 साल की रंजना गंभीर रूप से घायल हो गई।

दोनों को आनन-फानन में ही अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया। वही संजना की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें