बीच बचाव करने आये लोगों पर बोला हमला,8 के खिलाफ केस दर्ज
Bulandsehar News - बीच बचाव करने आये लोगों पर बोला हमला,8 के खिलाफ केस दर्ज

पहासू क्षेत्र के गांव बनैल में एक लड़की को लेकर हुए विवाद में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार शाम बनैल गांव की नगलिया पुलिया पर हुए इस झगड़े में बीच-बचाव करने आए लोगों पर हमला किया गया। घायलों को पहासू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव के निवासी रफीक खां पुत्र रशीद खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह विवाद मुर्कम पुत्र लीला खां और नूर मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद के बीच एक लड़की को लेकर शुरू हुआ था। जब पप्पन पुत्र लीला खां और अमीर पुत्र पप्पन ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो स्थिति बिगड़ गई।बीच-बचाव
के दौरान नूर मोहम्मद ने अपने साथियों विशाल, रिसाल, मनोज, नीरज, भूरा, मुनेश, गुड्डू और विनोद (सभी निवासी बनैल) को बुला लिया। इन सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए पास पड़ी ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में पप्पन के सिर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। अमीर को भी सिर और शरीर पर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल पप्पन और अमीर को तुरंत सरकारी अस्पताल पहासू पहुंचाया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। रफीक खां ने पुलिस से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


