गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का समागम

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का समागम गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का समागम गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का समागम

गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का समागम

नगर के गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को छात्राओं के लिए एक गेट-टू गेदर कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर जहां छात्राओं ने सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावियों को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में ऊंचे लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ा अनुशासन, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक है।

छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियां न केवल उनके व्यक्तिगत विकास का पैमाना हैं, बल्कि इससे पूरे महाविद्यालय का गौरव भी जुड़ा होता है। समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता की श्रेणी में अर्थशास्त्र विषय से निष्ठा गौतम, गृह विज्ञान विभाग से मोनिका चौधरी और अंग्रेजी विभाग से अर्पिता सिंह को अपने-अपने विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कनिका गोयल को मिस गौरी शंकर के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया। वहीं, लविता सिंह को मिस इंटेलिजेंट और आरती चौधरी को मिस ऑल राउंडर चुना गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।