गैस किल्लत से हाहाकार, एजेंसियों पर उमड़ी भारी भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

गैस किल्लत से हाहाकार, एजेंसियों पर उमड़ी भारी भीड़

गैस किल्लत से हाहाकार, एजेंसियों पर उमड़ी भारी भीड़

जनपद में रसोई गैस की आपूर्ति मांग के मुकाबले बेहद कम होने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आपूर्ति में आई कमी के कारण वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है, जिससे अब आम जनता के सब्र का बांध टूटने लगा है। शुक्रवार को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं की लाइनें और लंबी होती गईं। घंटों इंतजार करने के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। क्षेत्र में गैस की किल्लत का सबसे बुरा असर होम डिलीवरी व्यवस्था पर पड़ा है।

आपूर्ति बाधित होने के कारण सिलेंडर समय पर घरों तक नहीं पहुँच पा रहे हैं। बुकिंग के कई दिनों बाद भी गैस न मिलने से परेशान उपभोक्ता खुद ही सिलेंडर ढोने को मजबूर हैं।-एजेंसियों के चक्कर काट रहे उपभोक्ताघर में चूल्हा जलने की चिंता में लोग कामकाज छोड़कर गैस एजेंसियों की दौड़ लगा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि न तो ऑनलाइन बुकिंग का लाभ मिल पा रहा है और न ही एजेंसी से संतोषजनक जवाब मिल रहा है।कोट-सप्लाई को सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। एजेंसी पर पहुँचने वाले सभी लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।-अभय सिंह, डीएसओ

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।