गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान,एजेंसी पर लटक रहा ताला

Apr 07, 2026 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - अहार क्षेत्र में गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बीस दिन पहले प्रशासन द्वारा छापेमारी के बाद गैस एजेंसी बंद हो गई है। उपभोक्ता बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं पा रहे हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। प्रशासन जल्द ही नई एजेंसी से गैस वितरण शुरू करने की योजना बना रहा है।

गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान,एजेंसी पर लटक रहा ताला

अहार क्षेत्र में गैस सिलेंडर के लिए हजारों उपभोक्ताओं को दर दर भटकना पड़ रहा है। बीस दिन पूर्व प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी के बाद से एजेंसी पर ताला लटका रहता है। बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। जिसकी शिकायत उपभोक्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। क्षेत्र में स्थित अहार इंडेन गैस एजेंसी पर करीब बीस दिन पूर्व प्रशासन द्वारा गैस कालाबजारी की शिकायत मिलने पर छापेमारी की गई थी। जिसमें एजेंसी पर बड़ी मात्रा में गैस की कालाबजारी होनी पकड़ी गई थी और करीब 14 किलो वजन वाले 291 व 5 किलो वजन के 34 सिलेंडर स्टॉक रजिस्टर से गायब मिले थे।

जिसके बाद प्रशासन द्वारा एजेंसी संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।और तभी से एंजेसी पर ताला लटका हुआ है। बीस दिन से एजंसी पर गैस वितरण न होने की वजह से क्षेत्र में गैस की बड़ी किल्लत खड़ी हो गयी है। उपभोक्ताओं द्वारा गैस बुकिंग कराने के बाद उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। सुबह से ही एजेंसी पर उपभोक्ताओं सिलेंडर लेने के लिए पहुंच जाते हैं, लेकिन एजेंसी का ताला ही न खुलने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा रहा है। उपभोक्ता श्यामदत्त शर्मा, श्रीपाल सिंह,आरिफ खान,रियाकत अली, सतेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा बीस दिन बीत जाने के बाद भी गैस वितरण का प्रबंधन नहीं कराया गया है। जबकि इस एजेंसी से डेढ़ दर्जन से अधिक गांव के हजारों उपभोक्ता जुड़े हुए थे। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से गैस वितरण सुचारू कराने की मांग की है।कोट---उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने के लिए कंपनी से बात की जा रही है। जल्द ही किसी एजेंसी से उपभोक्ताओं को अटैच करा दिया जाएगा,ताकि गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो सके।-अविनाश कुमार, आपूर्ति इंस्पेक्टर, अनूपशहर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।