
बुलंदशहर : मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, घायल
संक्षेप: Bulandsehar News - बुलंदशहर में डिबाई पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। बदमाश कुलदीप ने 19 जून 2025 को एक बच्चे की हत्या की थी और पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे गोली...
बुलंदशहर। थाना डिबाई पुलिस और स्वाट टीम देहात से मखैना नहर पर मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोली लगने से घायल हो गया। वह हत्या की घटना में वांछित चल रहा था। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। डिबाई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह ने बताया कि मंगलवार रात क्षेत्र के मखेना नहर पर पुलिस तथा स्वाट टीम देहात चेकिंग कर रही थी तभी बाइक सवार बदमाश आता हुआ दिखाई दिया, जिसको रुकने का इशारा किया। वह बाइक को तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा और उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान कुलदीप पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम चिरौरी रानी कात्यानी थाना डिबाई के रूप में हुई। बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त कुलदीप ने डिबाई क्षेत्र में 19 जून 2025 को एक बालक की हत्या कर दी थी। उसकी हत्या में वह फरार थ। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक, एक तमंचा, दो खोखे, हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (बलकटी) बरामद किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




