Bulandsehar News: गंगा फिर उफान पर, कटान से खादर क्षेत्र में दहशत
Bulandsehar News: गंगा फिर उफान पर, कटान खादर क्षेत्र में दहशतगंगा फिर उफान पर, कटान खादर क्षेत्र में दहशतगंगा फिर उफान पर, कटान खादर क्षेत्र में दहशत

Bulandsehar News: अहार। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। सोमवार से गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। बढ़ते पानी के साथ तेज हुई धारा ने खादर क्षेत्र के गांवों में कटान की समस्या को और गंभीर कर दिया है। पिछले करीब एक माह से गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी जलस्तर घटने से कटान तेज हुआ तो कभी पानी बढ़ने पर नदी का दायरा फैल गया।
कटान की समस्या
वर्तमान में गंगा चांसी, मढ़िया फतेहपुर, अहार, हसनपुर और कल्याणपुर के खादर क्षेत्र में किनारों का तेजी से कटान कर रही है। कटान का सबसे भयावह नजारा सिद्ध बाबा गंगा घाट पर है। इस साल की बाढ़ में घाट किनारे लगने वाला मेला स्थल धीरे-धीरे गंगा की धारा में समा गया। अब वहां लगातार किनारे टूट रहे हैं। मंगलवार को घाट तक पहुंचने वाली आरसीसी सड़क का बड़ा हिस्सा भी कटकर गंगा में बह गया।बताया गया कि इस बार की बाढ़ में अब तक करीब 40 मीटर आरसीसी सड़क गंगा की तेज धारा की भेंट चढ़ चुकी है। लगातार हो रहे कटान से घाट का स्वरूप बदल गया है और आसपास के खादरवासी भी चिंतित हैं।
स्थानीय लोगों की चिंताएं
ग्रामीण अशोक राणा, बिजेन्द्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, राहुल कुमार, तेजवीर सिंह का कहना है कि जिस रफ्तार से किनारे कट रहे हैं, उससे खेतों और अन्य जमीन के भी गंगा में समाने का खतरा बना हुआ है।


