बंद पड़े बच्चों के स्कूल की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास, मारपीट

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - नगर क्षेत्र के मोहल्ला फर्रासान में एक बंद पड़े बच्चों के स्कूल की सफाई के दौरान एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति ने मजदूरों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। नगर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बंद पड़े बच्चों के स्कूल की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास, मारपीट

नगर क्षेत्र के मोहल्ला फर्रासान में पूर्वजों की जमीन पर बने एक बंद पड़े बच्चों के स्कूल की साफ-सफाई कराने के दौरान आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति ने वहां पहुंचकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला फर्रासान निवासी मोहल्ला अली पुत्र स्व.अब्दुल रहीम ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पिता ने करीब 50 वर्ष पूर्व मोहल्ले में बच्चों का एक स्कूल संचालित किया था। यह स्कूल काफी समय से बंद चल रहा है।

आरोप है कि शनिवार शाम करीब 5 बजे जब पीड़ित मजदूरों को लगाकर स्कूल परिसर की साफ-सफाई करा रहे थे, तभी मोहल्ले का ही रहने वाला दबंग व्यक्ति वहां आ धमका। आरोपी ने मजदूरों को गाली-गलौच और मारपीट कर उन्हें मौके से खदेड़ दिया। पीड़ित के विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी एक शातिर और दबंग किस्म का व्यक्ति है, जिस पर लूट, डकैती, मर्डर और जीएसटी चोरी जैसे कई संगीन मुकदमे पहले से चल रहे हैं और वह काफी लंबे समय तक जेल में भी रह चुका है। मारपीट के दौरान आरोपी पीड़ित से जमीन के मालिकाना हक के कागजात मांगने लगा। आरोप है कि नगर पुलिस ने मामले में आरोपी को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया, जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं। एसएसपी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।