ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरफल पट्टी क्षेत्र के आम बागान बौर से लदे, बंपर फसल रहने के आसार

फल पट्टी क्षेत्र के आम बागान बौर से लदे, बंपर फसल रहने के आसार

फल पट्टी क्षेत्र में इस बार आम की बंपर फसल रहने के आसार बन गए हैं।

फल पट्टी क्षेत्र के आम बागान बौर से लदे, बंपर फसल रहने के आसार
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSun, 18 Mar 2018 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

फल पट्टी क्षेत्र में इस बार आम की बंपर फसल रहने के आसार बन गए हैं। आम की फसल के लिए इस बार मौसम अनुकूल रहने के चलते वृक्ष बौर से लद गए हैं। बीते सर्दी के सीजन में अधिक पाला व बारिश नहीं होने के चलते सामान्य रहा। मौसम फल पट्टी क्षेत्र के आम बागानों के लिए मुफीद साबित हुआ। मौसम अनुकूल रहने के चलतते फल पटटी क्षेत्र के आम बागानों में फंगस जनक बीमारियां व थ्रिप्स जैसे कीट से बचाव हुआ। पिछले सीजन के मुकाबले इस बार फरवरी माह में तापमान में बढौत्री होने से बागान बौर से लद गए। बौर से लदे क्षेत्र के आम बागानों को देख बम्पर होने के कयास लगाये जा रहे हैं। पिछले कई वर्षों से घाटे का सौदा साबित हो रहे आम बागान से परेशान किसान इस बार अपेक्षा से अधिक निकले बौर को देख मन ही मन उत्साहित हैं। बौर की एहतियात व उसे बचाने के लिए किसान विशेष देखरेख में जुटे हैं। आमों की विभिन्न किस्मों के उत्पादन में अग्रणी स्याना फल पटटी क्षेत्र के आम उत्पादक इस बार फूले नहीं समा रहे हैं। किसानों की खुशी का कारण आम के वृक्षों पर अपेक्षा से अधिक निकला बौर है। मार्च माह शुरू होते ही वृक्षों पर अपेक्षा से अधिक निकलने बौर ने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है। उधर वृक्षों पर अधिक निकले बौर को प्रगतिशील किसान२ केदारनाथ त्यागी, जयवीर सिंह, रजी मौहम्मद खां, सुनील त्यागी फसल का नर होना बता रहे हैं। उनका मानना है इस बार मौसम अनुकूल रहने से बम्पर फसल होने के आसार है। उधर जिला उद्यान अधिकारी एसके गुप्ता का कहना है कि मौसम के अनुकूल रहने के कारण इस बार फसल के दमदार रहने के संकेत हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें