Bulandsehar News: घर में रुकने आए दोस्तों ने ही की लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज
Bulandsehar News: घर में रुकने आए दोस्तों ने ही की लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित यमुनापुरम कालोनी में एक युवक के घर में रुके उसके दोस्तों ने ही एक लाख रुपये नकद और सोने की चेन चुरा ली। सीसीटीवी देखने पर आरोपियों की करतूत का पता च। पीड़ित ने जब विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण
कोतवाली देहात में यमुनापुरम कालोनी निवासी पीड़ित गौरव ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर में अकेला रहता है। 12 जुलाई की रात दादरी निवासी उसका दोस्त दिव्यांश उर्फ गोलू अपने तीन साथियों, मोहित, यश और विप्लव के साथ उसके घर आया था। रात में रुकने के अनुरोध पर उसने उन्हें घर में रूकने के लिए कह दिया। गौरव का आरोप है कि रात के अंधेरे में उसके दोस्तों ने घर की अलमारी में रखे एक लाख रुपये और उसकी करीब दो तोले की सोने की चेन चुरा ली। सुबह नींद खुलने पर चोरी का पता चला।
सीसीटीवी फुटेज
घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर दिखा कि रात करीब 3:13 बजे आरोपितों ने मुख्य दरवाजे से प्रवेश किया और 3:48 बजे नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित गौरव ने बताया कि जब उसने आरोपियों को बुलाकर चोरी के बारे में पूछा, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और अभद्रता की। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपितों को पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया था।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में उसकी जुबानी एफआईआर दर्ज नहीं की थी, जिसके बाद उसने लिखित प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीओ सिटी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


