Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsFree Travel for Sisters on Raksha Bandhan 300 Buses Operational

रोडवेज ने चलाईं 300 बसें, बहनों के लिए नि:शुल्क सफर

Bulandsehar News - रोडवेज ने चलाईं 300 बसें, बहनों के लिए निशुल्क सफररोडवेज ने चलाईं 300 बसें, बहनों के लिए निशुल्क सफररोडवेज ने चलाईं 300 बसें, बहनों के लिए निशुल्क सफर

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSat, 9 Aug 2025 01:44 AM
share Share
Follow Us on
रोडवेज ने चलाईं 300 बसें, बहनों के लिए नि:शुल्क सफर

रक्षाबंधन को देखते हुए बहनों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क सफर शुरु हो गया। शुक्रवार को रक्षाबंधन को लेकर बसों में भीड़ देखने को मिली। रोडवेज बस स्टैंड, तहसील स्टैंड, भूड़ चौराहे आदि स्थानों पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज की 300 बसें बहनों को निशुल्क सफर कराएंगी। रोडवेज ने रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बुलंदशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद डिपो से करीब 300 बसों का संचालन शुरु कर दिया है। बसें लंबे और लोकल दोनों रूटों पर चलेंगी। मेरठ, दिल्ली, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, गाजियाबाद जैसे अलग-अलग रूटों पर ये बसें दौड़ेंगी।

इसके अलावा यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाने की व्यवस्था भी की गई है। शुक्रवार से बसों में भीड़ शुरु हो गई है। सुबह से ही बस स्टैंडों पर काफी संख्या में यात्रियों खड़े नजर आए। दिनभर बसें फुल भरकर चलती रहीं। शनिवार को संख्सा दोगुना होने के आसार हैं। वहीं रक्षाबंधन पर परिवहन निगम ने अधिक बसों का संचालन कराने के लिए चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की है। चालक-परिचालकों को बिना अवकाश लगातार बसें चलाने पर प्रोत्साहित किया जाएगा। - डग्गेमार बसें भी सड़कों पर दौड़ी रक्षाबंधन के अवसर पर डग्गेमार बसें भी सड़कों पर खूब दौड़ती नजर आ रही है। यात्रियों से मनमर्जी किराया वसूला जा रहा है। परिवहन विभाग के अफसरों द्वारा इन बसों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि सड़कों पर आम दिनों में भी बसें दौड़ती नजर आती हैं, लेकिन त्यौहारों पर डग्गेमार बसों की संख्या दोगुना हो जाती है। कोट-- रक्षाबंधन को देखते हुए अधिक बसों को संचालन किया जा रहा है। बहनों को निशुल्क सफर शुक्रवार से शुरु हो गया है। 10 अगस्त तक यह सुविधा रहेगी। - परमानंद, एआरएम, बुलंदशहर डिपो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।