निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण

Apr 07, 2026 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में ब्लॉक प्रमुख ने शैक्षिक सत्र 2026-27 की निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया।गांव सलामतपुर स्थित पीएम श्री उ.

निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण

पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में ब्लॉक प्रमुख ने शैक्षिक सत्र 2026-27 की निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। गांव सलामतपुर स्थित पीएम श्री उ.प्रा.विद्यालय में आयोजित निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार, ग्राम प्रधान जयवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। गांव के निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए जागरूक करें। संचालन अमित गुप्ता ने किया। हेमंत शर्मा, विजय रानी, मीनाक्षी, दीपा रानी, अंजलि, श्वेता वर्मा, लक्ष्मी, रुक्मणी, रवींद्र पोसवाल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।