दमा, सांस, एलर्जी की आयुर्वेदिक दवा का किया नि:शुल्क वितरण
Bulandsehar News - दमा, सांस, एलर्जी की आयुर्वेदिक दवा का किया नि:शुल्क वितरण

नगर के पीली कोठी स्थित संत निवास पर रविवार सुबह श्री गोपाल संकीर्तन मंडल एवं दिव्य संघ शाखा द्वारा दमा, सांस, एलर्जी की आयुर्वेदिक दवा का नि:शुल्क वितरण किया गया।
दवा का स्रोत
मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल ने बताया कि यह दवा शाहदरा के सेठ स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल के पुत्र संदीप अग्रवाल द्वारा मंडल को मानव सेवा के लिए मिलती है। यह दवा वर्ष में दो बार ग्रीष्म और शरद ऋतु में रोगियों को नि:शुल्क बांटी जाती है। इस दवा का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। मंडल के समर्पित डा. आरसी वर्मा द्वारा यह दवा शाहदरा से लाई गई।
मानव सेवा के कार्य
उन्होंने बताया कि मंडल मानव सेवा के अनेक कार्य कर रहा है। जिसमें एक धर्मार्थ होम्योपैथिक औषद्यालय भी मानव सेवा हेतु चलाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन नगर और आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों रोगी दवा प्राप्त कर रहे हैं।
दवा वितरण की प्रक्रिया
मंडल के संरक्षक ठाकुर दुष्यंत सिंह व अध्यक्ष दिनेश प्रदीप आदि ने करीब 160 मरीजों को दवा वितरित करते हुए खाने की विधि, परहेज और दवा खाने का समय बताया। उन्होंने बताया कि विधि के अनुसार दवा खाने पर और परहेज रखने पर अवश्य लाभ प्रदान करती है। इसमें आचार्या जयभगवान शर्मा, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, अरविंद पालीवाल, अलका गुप्ता, रेखा देवी, मोनिका शर्मा, नीरज अग्रवाल जगदीश चंद्र, जय भगवान अग्रवाल, रेखा रानी, चतरवीर सिंह, जगत नारायण, सुशीला, अनीता शर्मा, अशोक सैनी, नन्हीं, संजय, बृजेश शर्मा, सुनील कुमार, नीरज अग्रवाल, दुष्यंत कुमार, विशंबर गौतम, मूलचंद शर्मा आदि रहे।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


