एनएसयूआई ने परीक्षार्थियों की सेवा कर बांटी पुस्तकें

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

एनएसयूआई ने परीक्षार्थियों की सेवा कर बांटी पुस्तकें

एनएसयूआई ने परीक्षार्थियों की सेवा कर बांटी पुस्तकें

पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर तीन दिवसीय निशुल्क सहायता शिविर शुरू किया गया है। इसमें अभ्यर्थियों के ठहरने, जलपान व अन्य जरूरी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिलाध्यक्ष सचिन वशिष्ठ ने बताया कि दूर-दराज के जिलों से आने वाले छात्रों को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। शिविर में परीक्षार्थियों को स्टेटिक जीके की पुस्तकें भी निशुल्क वितरित की गईं। इस दौरान शिक्षक हरिओम शर्मा ने छात्रों का मार्ग दर्शन कर सफलता के सूत्र बताए। जिलाध्यक्ष ने मांग कि है की केंद्र गृह जनपद से दूर न बनाए जाएं।

परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसों का किराया माफ किया जाए। विपिन कुमार, शिवम वशिष्ठ, अब्दुल रहमान, रवि चौधरी सहित आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।