Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsFraud in Bulandshahr Man Duped of 26 000 Rupees by Fake Ultratech Cement Employee
अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम पर ऑनलाइन ठगी, रिपोर्ट दर्ज

अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम पर ऑनलाइन ठगी, रिपोर्ट दर्ज

संक्षेप:

Bulandsehar News - बुलंदशहर में एक व्यक्ति को अल्ट्राटेक सीमेंट दिलाने के नाम पर 26 हजार रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। आरोपी ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हुए फर्जी इनवॉइस भेजकर ठगी की। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की, और एसएसपी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया।

Feb 10, 2026 11:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

बुलंदशहर नगर क्षेत्र के एक व्यक्ति को अल्ट्राटेक सीमेंट दिलाने के नाम पर 26 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। नगर कोतवाली में मोहल्ला कृष्णानगर निवासी पीड़ित दिनेश कुमार गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि 30 जनवरी को अल्ट्राटेक सीमेंट मंगवाने के लिए एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था। फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को गाजियाबाद स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट ऑफिस का कर्मचारी 'कृष्ण प्रसाद मिश्रा' बताया। बातों में फंसाकर उसने 100 कट्टे सीमेंट का सौदा तय किया और कंपनी के नाम की फर्जी इनवॉइस भेज दी। ठग ने पीड़ित को विश्वास में लेकर यूको बैंक के एक खाते में 26 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रुपये मिलते ही आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का आरोप है कि वह 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच दो बार कोतवाली नगर गया, लेकिन वहां तैनात अधिकारी ने यह कहकर लौटा दिया कि हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद वहीं से कार्रवाई होगी। बाद में पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।