Bulandsehar News: मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: कस्बा निवासी नरवीर सिंह और अंकुर वर्मा ने कुछ लोगों पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। आरोपितों ने फर्जी बैंक का नाम लेकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से पैसा लिया। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bulandsehar News: मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे

Bulandsehar News: कस्बा निवासी नरवीर सिंह व अंकुर वर्मा ने कुछ लोगों पर मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने फर्जी बैंक के नाम पर भरोसा दिलाकर उससे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से रुपये लिए। इसके अलावा दुकान पर आकर नकद रुपये लेने का भी आरोप है। पीड़ित का कहना है कि अलग-अलग माध्यमों से उससे लाखों रुपये ले लिए गए। पीड़ित ने बताया कि रुपये वापस मांगने पर आरोपितों ने फोन उठाना और बातचीत करना बंद कर दिया। साथ ही उसे अकेले में बुलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उसे अनहोनी की आशंका है।

पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। बीबीनगर थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी तथा बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे