
बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज
Bulandsehar News - -बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पर रुपये लेकर प्लाट का बैनामा न करने का आरोप-बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पर रुपये लेकर प्लाट का बैनामा न करने का आरोप-बसपा के
मौहल्ला पीर खां निवासी फरमान ने कुछ लोगों पर रुपये लेने के बाद भी प्लाॅट का बैनामा नहीं करने का आरोप लगाया है। रुपये मांगने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरमान ने बताया कि उसने सिरौधन बाईपास रोड पर एक 200 वर्ग गज का प्लाट को खरीदने के लिए बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष खालिद व सूफियान पुत्र खालिद निवासी मौहल्ला पीरखां से सम्पर्क किया था। उक्त प्लाट 15000 रुपये प्रति वर्ग गज से विक्रय करना तय हुआ, जिसके बयाने के तौर पर खालिद व सूफियान ने 5 लाख रुपये नकद व 10 लाख रुपये सूफियान के खाता में आरटीजीएस से लिये थे।
बाकी रुपये 2 माह में बैनामे के वक्त देने तय हुए थे। समय बीतने पर भी उसने बैनामा नहीं कराया। खालिद व सूफियान ने फिर से 50 रुपये के स्टाम्प पर यह लिखकर दिया कि दूसरी प्लटिंग में से बैनामा उसके व अकरम के हक में बैनामा कराएंगे। अकरम से फिर 5 लाख रुपये नगद और ले लिये। दोनों से कुल 35 लाख रुपये ले लिये। आरोप काफी समय बीत जाने पर भी उक्त खालिद व सूफियान ने उसे व अकरम को किसी भी जमीन का कोई बैनामा नहीं कराया और रुपयों का तकादा करने पर उसे व अकरम के 35 लाख रुपये भी वापस नहीं लौटाये। रुपये मांगने पर उसके व अकरम के साथ गालियां देकर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी और रूपये लौटाने से साफ इंकार कर दिया है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष खालिद कुरैशी का कहना है कि मामले में तथ्यों को छुपाया गया है, और षड्यंत्र के तहत उनको फंसाया जा रहा है। लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




