Bulandsehar News: 15 साल पुराने थप्पड़ का बदला लेने को छात्र ने शिक्षक को टक्कर मारी
Bulandsehar News: 15 साल पुराने थप्पड़ का बदला लेने को छात्र ने शिक्षक को बाइक से मारी टक्कर 15 साल पुराने थप्पड़ का लेने को छात्र ने15 साल पुराने थप्पड़ का लेने को छात

Bulandsehar News: जहंगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जसर में 15 साल पुराने अनुशासन का बदला लेने के लिए एक पूर्व छात्र ने अपने ही शिक्षक को बाइक से टक्कर मार दी। हालांकि शिक्षक को चोट नहीं आई। आरोपी ने घटना के बाद शिक्षक को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित शिक्षक ने अमरगढ़ पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिक्षक ने अपनी जान को खतरा बताया है। जहांगीराबाद निवासी पुष्पेंद्र शर्मा करीब 15 वर्ष पहले क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में अध्यापन का कार्य करते थे। इसी दौरान गांव जसर का एक युवक उनका छात्र था। पीड़ित के अनुसार, 18 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी को जसर स्थित प्राथमिक विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। पुष्पेंद्र की पत्नी उसी विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। इसी दौरान रास्ते में उक्त छात्र बाइक से आया और जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी。
15 साल पहले का हिसाब बराबर करेंगे
टक्कर के बाद आरोपी ने कहा, _“15 साल पहले मारे थप्पड़ का बदला जरूर लूंगा, मैं तेरा एक्सीडेंट करूंगा और जान से मारूंगा” धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।
शिक्षक का आरोप है कि पढ़ाई के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए उन्होंने छात्र को थप्पड़ मारा था। जिसके उन्हें ठीक से याद भी नहीं है। उसी बात को छात्र 15 साल से दिल में रखे हुए था। घटना के बाद शिक्षक ने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने अमरगढ़ पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चौकी प्रभारी विशाल चौधरी ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


