Former PM Manmohan Singh s Connection to Bulandshahr Village Celebration and Tire Change Incident स्मृति : बगैर सुरक्षा बुलंदशहर आए थे मनमोहन सिंह, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsFormer PM Manmohan Singh s Connection to Bulandshahr Village Celebration and Tire Change Incident

स्मृति : बगैर सुरक्षा बुलंदशहर आए थे मनमोहन सिंह

Bulandsehar News - पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का बुलंदशहर से गहरा जुड़ाव रहा है। 1996 में अनूपशहर क्षेत्र के गांव बिचौला में वार्षिकोत्सव में शामिल होने आए थे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और अपनी कार का पंचर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरFri, 27 Dec 2024 10:52 PM
share Share
Follow Us on
स्मृति : बगैर सुरक्षा बुलंदशहर आए थे मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का बुलंदशहर से काफी जुड़ाव और लगाव रहा। वर्ष 1996 में पूर्व वित्त मंत्री की हैसियत से बतौर मुख्य अतिथि डॉ. मनमोहन सिंह अनूपशहर क्षेत्र के गांव बिचौला में परदादा परदादी मंदिर के वार्षिकोत्सव में आए थे। करीब छह घंटे गांव में रहे और ग्रामीणों से खेती किसानी के बारे में खुलकर बातचीत की थी। गांव में प्रसिद्ध शिक्षाविद स्वर्गीय वीरेंद्र सैम के घर भोजन किया था। खास बात यह रही कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री रहते हुए डॉ. मनमोहन सिंह कंटेसा कार से बगैर किसी सुरक्षा के दिल्ली से अनूपशहर आए थे। उनके आगमन पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखा था। जब पंचर होने पर बदलने लगे थे टायर

स्वर्गीय वीरेंद्र सैम के भतीजे अनूपशहर ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जब उनके अंकल दिल्ली आवास पर डॉ. मनमोहन सिंह को वार्षिकोत्सव के लिए आमंत्रित करने पहुंचे थे। कुछ देर बाद डॉ. मनमोहन सिंह कहीं अपनी मारुति 800 कार से जाने लगे तो उन्होंने देखा कि कार का पहिया पंचर है तो डॉ. मनमोहन सिंह स्वयं पहिया बदलने लगे। इस पर वीरेन्द्र सैम ने अपने ड्राइवर से कार का पहिया बदलवाया।

वीरेंद्र सैम के आमंत्रण पर आए थे डॉ. मनमोहन सिंह

अनूपशहर ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जब वीरेंद्र सैम दिल्ली में डॉ. मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने पहुंचे तो उन्हें आदर के साथ घर बुलाया और अपनी पत्नी डॉ. गुरुशरण कौर से उनके लिए चाय बनवाई। करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई।

गांव में हुआ था भव्य स्वागत

परदादा परदादी कालेज के संस्थापक वीरेंद्र सिंह सैम उस समय अमेरिका की ड्यूप्वाइंट कंपनी में साउथ एशिया के डायरेक्टर थे। उनके डॉ. मनमोहन सिंह से घनिष्ठ संबंध थे। उन्हीं संबंधों के चलते डॉ. मनमोहन सिंह गांव बिचौला के मंदिर के वार्षिकोत्सव में आए थे। उनके साथ प्रदेश के प्रमुख सचिव योगेंद्र सिंह तथा कांग्रेस के तत्कालीन जिलाध्यक्ष ठा. सुरेंद्र पाल सिंह भी आए थे। चौधरी श्यौराज सिंह एडवोकेट, संगीत कुमार गुग्गी बाबू, अतुल कुमार सिंह ब्लाक प्रमुख, पवन कुमार सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।