ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरदहेज के लिए मासूम बेटी सहित विवाहिता को घर से निकाला

दहेज के लिए मासूम बेटी सहित विवाहिता को घर से निकाला

थाना क्षेत्र के गांव खंदोई निवासी तनुजा पुत्री जगजीवन का विवाह वर्ष 2021 में गौतम बुद्ध नगर के चिपियाना खुर्द निवासी विशाल के साथ हिंदू रीति रिवाज...

दहेज के लिए मासूम बेटी सहित विवाहिता को घर से निकाला
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSat, 21 Jan 2023 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के गांव खंदोई निवासी तनुजा पुत्री जगजीवन का विवाह वर्ष 2021 में गौतम बुद्ध नगर के चिपियाना खुर्द निवासी विशाल के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे और दो लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसी दौरान विवाहिता ने मायके में ही एक पुत्री को जन्म दिया। परिजनों द्वारा समझाने पर विवाहिता ससुराल चली गई। आरोप है कि 16 जनवरी को पीड़िता के ससुराल जनों ने दहेज के लिए गाली गलौज मारपीट कर डाली। पीड़िता ने फोन कर मामले की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी जिस पर पीड़िता के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने उनकी भी एक न सुनी और दहेज की मांग करने लगे। जिस पर पीड़ित परिजनों के साथ मायके आ गई। पुलिस ने पति समेत 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें