फालोअप : फूड प्वॉइजनिंग: बिना बताए अस्पताल से गए तीन मरीज, 35 का उपचार जारी
फालोअप : फूड प्वॉइजनिंग: बिना बताए अस्पताल से गए तीन मरीज, 35 का उपचार जारी

जहांगीराबाद के गांव सलगवां में गोद भराई कार्यक्रम के दौरान दूषित भोजन खाने से बीमार हुए ग्रामीणों में से तीन मरीज गुरुवार को बिना बताए अस्पताल से चले गए। फिलहाल कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में 35 मरीजों का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है। मंगलवार रात सलगवां गांव में एक गोद भराई का कार्यक्रम था। इसमें शामिल हुए ग्रामीणों ने जब खाना खाया, तो कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जहांगीराबाद स्वास्थ्य केंद्र से 39 मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
चिकित्सकों की रिपोर्ट
सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा के मुताबिक भर्ती किए गए 39 मरीजों में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद को ही छुट्टी दे दी गई थी। शेष 38 मरीजों का वार्ड में उपचार चल रहा था। गुरुवार को इनमें से तीन मरीज अपनी मर्जी से (लामा) अस्पताल छोड़कर चले गए। वार्ड में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी है।
हालात में सुधार
कोट--
फूड प्वॉजनिंग के शिकार मरीजों की सेहत में अब सुधार है। तीन मरीज अपनी मर्जी से अस्पताल से गए हैं। शेष मरीजों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है और उन्हें उचित दवाइयां दी जा रही हैं। सभी की हालत में सुधार हो रहा है।
- डॉ. प्रदीप राणा, सीएमएस, जिला अस्पताल
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


