Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsFlooding in Bulandshahr Destroys Farmers Crops Due to Canal Breach
नहर पटरी कटने से सैकड़ों बीघा फसल डूबी

नहर पटरी कटने से सैकड़ों बीघा फसल डूबी

संक्षेप:

Bulandsehar News - बुलंदशहर के भगवंतपुर गांव में नहर पटरी कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। पानी का अधिक दबाव होने के कारण नहर ओवरफ्लो हुई, जिससे गांव की आबादी तक पानी पहुंच गया। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है।

Dec 06, 2025 11:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

बुलंदशहर। बुलंदशहर के अहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भगवंतपुर के समीप शुक्रवार देर रात नहर पटरी कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गांव भगवंतपुर में आबादी तक नहर का पानी पहुंच गया है। भगवंतपुर की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता भी पूरी तरह से जलमग्न है। सिंचाई विभाग की टीम और स्याना तहसील प्रशासन मौके पर मौजूद है। शुक्रवार देर रात अनूपशहर ब्रांच की मखेना नहर में पानी ओवरफ्लो चल रहा था। रात्रि करीब 12 बजे पानी के अधिक दबाव के कारण गांव भगवंतपुर झाल के समीप नहर पटरी कट गई और अनूपशहर-स्याना मार्ग के पक्की सड़क भी पानी में बह गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नहर का पानी बाढ़ का रूप लेकर तेज गति से आगे बढ़ने लगा। गांव के जंगलों में अस्थायी घर बनाकर रह रहे ईंट भट्ठा मजदूरों के घरों तक जब पानी पहुंचा तो नहर कटने की जानकारी ग्रामीणों को लग सकी। ग्रामीणों द्वारा नहर विभाग के अधिकारियों को नहर कटने की जानकारी दी। करीब डेढ़ घंटे बाद नहर पटरी से पानी रोकने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक सैकड़ों बीघा गेहूं, सरसों, गन्ना आदि की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नहर विभाग के कर्मचारियों द्वारा नहर में ओवरफ्लो पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नहर पटरी कटी है। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बालाजी ईंट उद्योग के मालिक अनुज ने बताया कि 12 लाख कच्ची ईंट पथेर में तैयार थी, जहां नहर का पूरा पानी भर गया है, जिससे उसे करीब 50 लाख से अधिक रुपये का नुकसान हुआ है। फसल डूबने से पीड़ित किसानों में नेत्रपाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, कुंवर प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह, सतीश कुमार आदि शामिल हैं।