ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहर महाव-चिंगरावठी में पांच दिन बाद भी पसरा रहा सन्नाटा

महाव-चिंगरावठी में पांच दिन बाद भी पसरा रहा सन्नाटा

स्याना में हिंसा के बाद महाव, चिंगरावठी गांव से जो लोग पलायन कर गए थे वह अभी तक नहीं लौटे...

 महाव-चिंगरावठी में पांच दिन बाद भी पसरा रहा सन्नाटा
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 07 Dec 2018 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

स्याना में हिंसा के बाद महाव, चिंगरावठी गांव से जो लोग पलायन कर गए थे वह अभी तक नहीं लौटे हैं। इन गांवों में घटना के पांचवें दिन शुक्रवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। महिला और बच्चे ही घरों पर दिखाई पड़े। शुक्रवार को महाव में गलियों में सन्नाटा दिखा। जीतू फौजी के घर पर जरूर मीडियाकर्मियों की आवाजाही रही। बाकी गांव में पुरुष नजर नहीं आए। पुलिस के खौफ से ग्रामीण भागे हुए हैं। पूर्व प्रधान के देवर राजपाल सिंह, जीतू फौजी समेत कुछ लोग महाव के नामजद हैं। लोगों को यह भी भय सता रहा है कि पुलिस अज्ञात में किसी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है। यही हालात चिंगरावठी गांव में हैं। शुक्रवार को पुलिस ने दबिश भी दी थी। सूत्रों का कहना है कि लोग अपनी रिश्तेदारी या अन्य किसी गुप्त स्थान पर छिपे हुए हैं। नयाबांस गांव से भी कुछ लोग पलायन कर गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें