ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरमशीन फूंकने से 10 हजार घरो में छाया अंधेरा

मशीन फूंकने से 10 हजार घरो में छाया अंधेरा

अमीनगर सराय। कस्बे के 132 केवीए के विद्युत केंद्र पर उपकेंद्र 33/11 के उपकेंद्र की बुधवार की रात आये फाल्ट से मशीन में आग लग गई जिससे कस्बे सहित चार...

मशीन फूंकने से 10 हजार घरो में छाया अंधेरा
हिन्दुस्तान टीम,बागपतThu, 15 Dec 2022 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

अमीनगर सराय। कस्बे के 132 केवीए के विद्युत केंद्र पर उपकेंद्र 33/11 के उपकेंद्र की बुधवार की रात आये फाल्ट से मशीन में आग लग गई जिससे कस्बे सहित चार गाव की विधुत आपूर्ति ठप हो गई। घरेलू उपभोक्ताओं सहित सिचाई के लिए ग्रामीण भी परेसान रहे। दैनिक कार्यो के लिए जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बुधवार की रात कस्बे के 33/11 विधुत उपकेंद्र पर इनकमिंग मशीन में आग लगने से कस्बा सराय सहित बरसिया लुहारा, पूठड सहित बरसिया व खिंदौड़ा के जंगल की विधुत आपूर्ति ठप हो गई। करीब 10 हजार घरों में बुधवार की रात से आपूर्ति नही मिल पाने से उपभोक्ताओं के दैनिक कार्य भी बाधित हो रहे है। जहां घरो में पानी की किल्लत को लेकर पानी भरने को मजबूर है तो किसानों को पशुओ के चारे के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कस्बे के व्यपारियो पर भी आपूर्ति न होने से व्यापार प्रभावित हुआ है। जगह-जगह लोग किराये पर जनरेटर की व्यस्वस्थ से पानी भरने को मजबूर है। जेई प्रदीप कुमार का कहना है रिपेयरिंग की टीम आई हुई है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें