Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsFemale Doctor Files Dowry Harassment Case Against Husband and In-Laws
सरकारी डॉक्टर पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

सरकारी डॉक्टर पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Bulandsehar News - -पति की अनुपस्थिति में देवर पर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोपसरकारी चिकित्सक पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमासरकारी चिकित्सक पत

Sep 04, 2025 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

नगर कोतवाली में एक महिला चिकित्सक ने अपने सरकारी चिकित्सक पति समेत पांच ससुरालीजनों के दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने देवर पर पति की अनुपस्थिति में छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। नगर कोतवाली में एक मोहल्ला निवासी पीड़िता महिला चिकित्सक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि फरवरी 2019 को उसकी शादी बिजनौर के चिकित्सक से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे, किंतु शादी के बाद से ही चिकित्सक पति, देवर, सास, ससुर और देवरानी संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में रेंज रोवर गाड़ी की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उस दौरान पीड़िता महिला चिकित्सक ने जल्द ही नौकरी कर रुपये देने की बात कही, किंतु ससुरालीजन नहीं माने। आरोप है कि पीड़िता को गर्भावस्था में ही बस में बैठाकर बुलंदशहर भेज दिया गया। बुलंदशहर में पीड़िता ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद पीड़िता खुद ही ससुराल चली गई। उसी दौरान उसके पति की सरकारी अस्पताल में नौकरी लग गई, जिस पर उन्हें दूसरे जिले में जाना पड़ा। पीड़िता का आरोप है कि पति की अनुपस्थिति में देवर ने उसके साथ भद्दे मजाक करते हुए छेड़छाड़ की। इस पर वह भी अपने पति के पास जाकर रहने लगी। बाद में उसे पुन: बिजनौर आना पड़ा। 21 दिसबर 2023 को उसे मारपीट कर मासूम पुत्री के साथ ससुराल से निकाल दिया गया। नगर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।