बुलंदशहर : हाईवे पर दो रोडवेज बसों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-34 पर अगवाल फ्लाईओवर के निकट दो रोडवेज बसों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और चार यात्री घायल हो गए। कन्नौज डिपो की बस को कौशांबी डिपो की बस ने टक्कर मारी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और चालक को हिरासत में लिया।

बुलंदशहर : हाईवे पर दो रोडवेज बसों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

बुलंदशहर। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के नेशनल हाईवे-34 स्थित अगवाल फ्लाईओवर के निकट शुक्रवार देर रात खुर्जा बाईपास पर दो रोडवेज बसों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि चार यात्री घायल हो गए। शुक्रवार रात कन्नौज डिपो की बस बुलंदशहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आई कौशांबी डिपो की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। कन्नौज डिपो बस चालक ने बताया कि उनकी बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं, कौशांबी डिपो की बस में सवार जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव बबुरिया निवासी 18 वर्षीय अवशेष पुत्र राकेश, अंकित पुत्र रामेश्वर निवासी बदलीपुरा थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव, अमरेश पुत्र सिद्देलाल निवासी वारंगपुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव, कपिल पुत्र गुर्रे निवासी गुहान थाना हसनगंज जनपद उन्नाव और माया पत्नी अमित कुमार निवासी बजेरा थाना मलावा जनपद हरदोई घायल हो गए।

पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान अवशेष की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कौशांबी डिपो चालक को हिरासत में ले लिया।उधर, सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मामले में जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।