ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, चार घायल
Bulandsehar News - सिकंदराबाद में ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, चार घायलसिकंदराबाद में ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, चार घायलसिकंदराबाद में ट्रक की टक्

कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की तड़के फर्रुखाबाद शादी में शामिल होकर लौट रहे कार सवारों की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार उसमें फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से किसी प्रकार सभी लोगों को बाहर निकाल उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने फर्रुखाबाद निवासी सूरज (25वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी निवासी मथुरालाल ने बताया कि उनके भाई किशनलाल दिल्ली एयरपोर्ट पर नौकरी करते हैं। फर्रुखाबाद निवासी उनके स्टॉफ के लड़के की शादी थी।
मंगलवार वह पत्नी सोनिया कुमारी, बेटी दिशिता के साथ किराए पर ट्रैक्सी लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद गए थे। शादी समारोह के बाद बुधवार की रात में वह कार से वापस लौट थे। कार दिल्ली निवासी चालक हिमांशु चला रहा था। वापसी में वर के मामा लड़का फर्रुखाबाद निवासी सूरज भी उनके साथ दिल्ली आने के लिए कार में सवार हो गया। सूरज भी दिल्ली में नौकरी करता था। सिकंदराबाद क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब चार बजे नेशनल हाईवे-34 पर गुलावठी फ्लाईओवर के पास ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी। जिसमे सभी लोग घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल उनके भाई किशनलाल, भाभी सोनिया कुमारी, भतीजी दिशिता का उपचार चल रहा है। भाभी सोनिया की हालत गंभीर बनी हुई है वह वेंटीलेटर पर है। चालक हिमांशु को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



