Bulandsehar News: खेत में जबरन पानी निकालने का विरोध करने पर झगड़ा
Bulandsehar News: बनैल गांव में किसान राकेश शिशोदिया ने अपने खेत में जबरन नाली बनाने का विरोध किया। इसके बाद विपक्षियों ने मिलकर उन पर हमला किया और गालियाँ दीं। राकेश की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना से कृषक समुदाय में तनाव बढ़ गया है।

Bulandsehar News: पहासू के गांव बनैल में लगान पर लिए खेत मे से होकर जबरन नाली बनाकर पानी निकालने का विरोध करने पर एक जुट होकर किसान को पीटा। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।गांव बनैल निवासी युवक राकेश शिशोदिया हिन्दू रक्षा दल का प्रदेश उपाध्यक्ष है। राकेश के, खेत मे धान की फसल खड़ी है।विपक्षियों ने उसके खेत मे जबरन नाली बनाकर पानी अपने खेत मे ले जाया गया,उसका विरोध करने पर वे लोग झगड़े पर आमादा हो गए। और उसे तथा परिवार के लोगों को गाली देने लगे यही नही उन्होने खेत के चारों ओर लगी तार की बाड़ भी हटा दी,जिससे खेत मे घुसकर आवारा पशुओं ने पूरा खेत चर लिया।
इसका विरोध करने पर धमकी देते है की तुझे यहां खेत नही करने देंगे। पीड़ित के साथ कभी भी वारदात हो सकती है। पुलिस ने मामले में पवन उर्फ पप्पू,उधल,अंकित और उजाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


