अमेरिका से ट्रेड डील के नाम पर किसान हितों को बेचा: ठा. पूरन सिंह
Bulandsehar News - सोमवार को बुलंदशहर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. राकेश भाटी के आवास पर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि भारत सरकार किसानों के हितों को अमेरिका के हाथों बेच चुकी है। उन्होंने तीन काले कानूनों और 700 किसानों की शहादत का उल्लेख करते हुए किसानों से एकजुट होकर लड़ने की अपील की।

सोमवार को प्रीत विहार बुलंदशहर स्थित कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. राकेश भाटी के आवास पर मंडल अध्यक्ष मेरठ क्षत्रिय महासभा ज्ञानेंद्र सिंह राघव द्वारा आयोजित बैठक में पहुंचे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत व अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर कहा कि भारत सरकार व प्रधानमंत्री किसानों के हितों को अमेरिका के हाथों अपनी कमजोरी की वजह से बेच चुके हैं। तथा शुरू से ही भारत की केंद्र सरकार किसान विरोधी है, किसानों के विरुद्ध लाए गए तीन काले कानून व 700 किसानों की शहादत इस बात का जीता जागता उदाहरण है।
किसान संगठनों को अमेरिका की ट्रेड डील के खिलाफ एकत्रित होकर मजबूती से लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना है। पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी व कार्यक्रम आयोजक क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। बृजेश राणा, संदीप राघव, दीपक कुशवाहा, रॉबिन राणा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



