Bulandsehar News: किसान के हत्यारोपी दो सगे भाइयों को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायल
Bulandsehar News: बुलंदशहर के गांव दाऊदपुर में एक किसान मुकेश सिंह की हत्या कर दी गई। दो सगे भाई मुठभेड़ में घायल हुए हैं और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार पर फायरिंग की, जिससे आरोपी घायल हुए। आरोपियों के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

Bulandsehar News: बुलंदशहर। थाना क्षेत्र के गांव दाऊदपुर में सोमवार शाम जमीन के विवाद में किसान मुकेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें नामजद दो सगे भाई गुरुवार को मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को गांव के किसान मुकेश सिंह की बदमाशों ने गोली बरसाकर हत्या कर दी थी। किसान के बेटे मनीष सोलंकी ने गांव निवासी चार नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया था। पुलिस अनिल सोलंकी व जितेश को बुधवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर कार्रवाई कर चुकी है। सीओ सिकंदराबाद दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना चोला पुलिस व एसओजी देहात टीम शेरपुर मार्ग कट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर की एक कार आते हुई दिखाई दी।
मुठभेड़ की जानकारी
थाना प्रभारी चोला ने कार को रुकने का इशारा किया। इस पर कार सवार एमआईटी से गंगारौल रोड की तरफ भाग निकले। थाना प्रभारी ने आगे चेकिंग कर रहे हल्का प्रभारी एसआई शीशपाल को सूचना दी। शीशपाल ने भी कार रुकवाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की तो कार सड़क से नीचे उतर गई। आरोपियों ने घिरा हुआ देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
आरोपी की पहचान
घायल आरोपियों की पहचान कपिल व मनीष निवासी गांव दाऊदपुर थाना चोला के रूप में हुई। घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, दो कारतूस, तमंचा, कार बरामद की। आरोपी मनीष चोला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। कपिल के खिलाफ भी कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


