ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरबुलंदशहर में एनएच 91 और एनएच 235 पर उतरे किसान लगाया जाम

बुलंदशहर में एनएच 91 और एनएच 235 पर उतरे किसान लगाया जाम

बुलंदशहर में एनएच 91 और एनएच 235 पर उतरे किसान लगाया जाम

बुलंदशहर में एनएच 91 और एनएच 235 पर उतरे किसान लगाया जाम
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 27 Nov 2020 01:52 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर एनसीआर के भाकियू के मुख्य महासचिव मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में बुलंदशहर में भूड चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग 91 और राष्ट्रीय राजमार्ग 235 दोनों को किसानों ने जाम कर दिया है। किसानों के जाम के चलते पुलिस प्रशासन ने सिकंदराबाद, गुलावठी, शिकारपुर, खुर्जा से रूट डायवर्ट कर रखा है। भूड चौराहे पर एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी संग्राम सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात है।

पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोक रखा है। भाकियू नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसान हित के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें