भारतीय किसान संघ ने की गौशाला निर्माण की मांग
Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Bulandsehar News - मंगलवार को भारतीय किसान संघ ने तहसील में एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि आवारा गौवंश उनकी फसलों को नुकसान पहुँचा रहे हैं। उन्होंने ऊंचागांव में गौशाला बनाने और खेतों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की। इस दौरान संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

मंगलवार को भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम लालजी विश्वकर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष महेश सिंह लोधी ने बताया कि क्षेत्र में आवारा गौवंश लगातार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विकासखंड ऊंचागांव में आश्रित गोवंशों के लिए गौशाला निर्माण की मांग की। वहीं कार्यकर्ताओं ने ऊंचागांव विकासखंड में खेत को अतिक्रमण मुक्त कराने की भी मांग की गई। इस दौरान ठाकुर शिव कुमार, लाल सिंह तोमर, रामभूल शर्मा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


