भाकियू महाशक्ति ने मुख्यमंत्री से की मुआवजे की मांग
Bulandsehar News - शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें किसानों ने भारी बारिश और ओला वृष्टि से बरबाद हुई फसल के मुआवजे की मांग की। किसानों ने 20,000 रुपए प्रति बीघा मुआवजे की मांग की है। इस ज्ञापन में कई प्रमुख किसान नेता भी शामिल थे।

तहसील में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारियों द्वारा किसानों की बरबाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन दिया गया है। जिसमें किसानों द्वारा मांग की गई है कि प्रदेश में किसानों की फसल भारी बारिश और ओला वृष्टि के करण नष्ट हो गई है जिससे किसानों की पैदावार पर भारी असर पड़ा है। एसलिए किसानों को उसकी फसल का मुआवजा 20,000 रुपए प्रति बीघा के हिसाब से दिया जाए। नरेश प्रधान, चौ. सुभाष चंद्र, चौ. रविपाल सिंह, चौ. चंद्रवीर सिंह, सुखपाल सिंह, गुडडू सिंह, ब्रजराज सिंह, डॉ. सुखवाल सिंह, मनोज शर्मा, राजू प्रधान, अजयपाल प्रधान, रमेश सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


