Bulandsehar News: डॉक्टरों के देरी से आने पर भाकियू ने डीएम से की शिकायत

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: बुलंदशहर, संवाददाता। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद में डॉक्टरों के देरी से अस्पताल पहुंचने और मरीजों को हो रही दिक्कतों को लेकर भारतीय किसान यू

Bulandsehar News: डॉक्टरों के देरी से आने पर भाकियू ने डीएम से की शिकायत

Bulandsehar News: बुलंदशहर। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद में डॉक्टरों के देरी से अस्पताल पहुंचने और मरीजों को हो रही दिक्कतों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री ने नाराजगी जताई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अनीस गाजी एडवोकेट ने मंगलवार को डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। डीएम को भेजे ज्ञापन में भाकियू लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अनीस गाजी ने बताया कि सिकंदराबाद के राजकीय संयुक्त अस्पताल में तैनात अधिकांश डॉक्टर सुबह 10 बजे के बाद ही ओपीडी में पहुंच रहे हैं। समय पर डॉक्टर न मिलने के कारण दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही ओपीडी में देरी से आने वाले डॉक्टरों व लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: डॉक्टरों के देरी से आने पर भाकियू ने डीएम से की शिकायत