Bulandsehar News: किसान की धारदार हथियार से प्रहार कर नृशंस हत्या, टांग भी काटी

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News: किसान की धारदार हथियार से प्रहार कर नृशंस हत्या, टांग भी काटी

Bulandsehar News: किसान की धारदार हथियार से प्रहार कर नृशंस हत्या, टांग भी काटी

Bulandsehar News: शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रनाइच में गुरुवार को 45 वर्षीय किसान की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी। किसान की एक टांग भी कटी हुई मिली है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस को वारदात के पीछे किसी नजदीकी का हाथ होने का शक है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव रनाइच में किसान लालाराम(45 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार सुबह किसान लालाराम का शव गांव के मुख्य रास्ते पर पड़ा मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। शव के पास मृतक की एक टांग भी कटी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन समेत अन्य अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच की प्रक्रिया

कोट---

पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या के पीछे किसी नजदीकी का हाथ होने की आशंका है। मृतक के पुत्र मोहित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारी की टिप्पणी

-अंतरिक्ष जैन, एसपी देहात

--

सामान्य प्रश्न

✦किसान की हत्या कब हुई थी?−
किसान की हत्या गुरुवार को हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: किसान की धारदार हथियार से प्रहार कर नृशंस हत्या, टांग भी काटी