खेत पर बैठे किसान और उसके बेटे पर जानलेवा हमला
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अगरपुर में एक किसान अजब सिंह और उनके बेटे मोहित पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। दोनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अगरपुर में खेत पर बैठे एक किसान और उसके बेटे पर कुछ दबंगों द्वारा लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। मारपीट में पिता-पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। देहात पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव अगरपुर निवासी पीड़ित किसान अजब सिंह पुत्र होराम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने खेत पर बैठे हुए थे। उसी दौरान रंजिश के चलते गांव के ही कुछ दबंगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया।
जब पिता को पिटता देख उनका बेटा मोहित उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, तो हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा। आरोपियों ने मोहित के साथ भी बेरहमी से मारपीट की। घटना में अजब सिंह और उनके बेटे मोहित को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। देहात पुलिस ने पीड़ित अजब सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी धर्मपाल पुत्र सुरेंद्र, नेक्से व अंशुल पुत्र श्रीपाल, और श्रीपाल पुत्र रामचंद्र समेत अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


