दबंगों से तंग आकर पलायन को मजबूर, एसएसपी से लगाई गुहार
दबंगों से तंग आकर पलायन को मजबूर, एसएसपी से लगाई गुहार

पहासू थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ में दबंगों से परेशान परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर है। पीड़ित ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में विरोधियों के खिलाफ कारवाई नहीं होने पर गांव से पलायन करने की बात कही है। गाँव बाघऊ निवासी योगेंद्र पुत्र रामजीलाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले गांव निवासी रघुराज उर्फ पप्पू ने उसका रास्ता रोक कर मारपीट की थी,जिसका विरोध करने पर उसका दांतों से गाल काटकर घायल कर दिया। घटना की शिकायत रघुराज के परिजनों से की तो उल्टे ही कई लोगों ने मिलकर मारपीट की तथा उसका मोबाइल भी छीन लिया। घटना के बारे में पुलिस से शिकायत की तो उसको थाने से भगा दिया व उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गयी।
पीड़ित ने जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन दबंग अभी भी पीड़ित को धमकियां दी रहे हैं। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई है,अन्यथा दबंगों के डर से उसे गाँव से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस बाबत पहासू थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है,मामले में मुकदमा लिखकर करवाई की जायेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


