हादसा : सड़क हादसे में घायल फैक्ट्री कर्मी की उपचार के दौरान मौत

Mar 30, 2026 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - हादसा : सड़क हादसे में घायल फैक्ट्री कर्मी की उपचार के दौरान मौत

हादसा : सड़क हादसे में घायल फैक्ट्री कर्मी की उपचार के दौरान मौत

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसुरी निवासी फैक्ट्री कर्मी को ड्यूटी से लौटते समय शनिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें फैक्ट्री कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई । गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया । गांव बिलसुरी निवासी मंगू सिंह (60 वर्ष) औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करता था। शनिवार की सुबह रात की ड्यूटी कर वह बाइक द्वारा गांव लौट रहा था । बताया जाता है इसी दौरान गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

जिसमें मंगू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में बुलंदशहर भर्ती कराया ।रविवार को हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा रेफर कर दिया। बताया जाता है कि रास्ते में मंगू की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।