फेशियल अटेंडेंस एप से चेयरमैन तक लगा रहे हाजिरी, जेई कर रहे मनमानी

फेशियल अटेंडेंस एप से चेयरमैन तक लगा रहे हाजिरी, जेई कर रहे मनमानी

संक्षेप:

Bulandsehar News - पावर कॉरपोरेशन में हाजिरी लगाने के लिए फेशियल अटेंडेंस एप लागू किया गया है, लेकिन जेई इस व्यवस्था को मानने से इनकार कर रहे हैं। जबकि अन्य कर्मचारी और अधिकारी इसे अपनाने लगे हैं। चीफ इंजीनियर ने कहा कि...

Aug 04, 2025 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

पावर कॉरपोरेशन में पारदर्शिता को लेकर फेशियल अटेंडेंस एप से हाजिरी लगाने की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन समेत अन्य विभागों में भी यह लागू किया गया है, लेकिन जेई इसे मानने को तैयार नहीं है। चीफ इंजीनियर का कहना है कि चेयरमैन से लेकर उच्चाधिकारी इसी एप से हाजिरी लगा रहे हैं, लेकिन जेई नहीं लगा रहे हैं। जबकि जिले में 70 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी फेशियल अटेंडेंस लगा रहे हैं। चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि फेशियल अटेंडेंस एप से हाजिरी की व्यवस्था सभी के लिए लागू की गई है। इसमें संविदा कर्मचारी से लेकर उच्चाधिकारी तक को शामिल किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा चेयरमैन तक इसी एप से हाजिरी लगा रहे हैं, लेकिन जेई इससे हाजिरी लगाने को तैयार नहीं है। जबकि जेई संगठन के केन्द्रीय नेतृत्व ने भी फेशियल अटेंडेंस एप से हाजिरी लगाने को मान लिया है। इसके वावजूद जेई हाजिरी नहीं लगाकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी व्यवस्था से हाजिरी लगानी होगी। हाजिरी लगाने के बाद ही वेतन जारी किया जाएगा। जो इस व्यवस्था को नहीं मानेंगे तो उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।