होली की खुमारी: रंगों से गुलजार हुआ बाजार
Bulandsehar News - होली की खुमारी: रंगों से गुलजार हुआ बाजारहोली की खुमारी: रंगों से हुआ बाजारहोली की खुमारी: रंगों से हुआ बाजारहोली की खुमारी: रंगों से हुआ बाजारहोली

फागुन की बयार चलते ही शहर में होली का उत्साह परवान चढ़ने लगा है। बाजारों में होली की रौनक देखते ही बन रही है। शहर के मुख्य बाजार गांधी रोड पर रंगों, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा है। सुबह से ही गांधी रोड के फुटपाथों और दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो जाती है। बाजार में इस बार हर्बल गुलाल और नियॉन रंगों की भारी मांग है। वहीं, बच्चों के आकर्षण का केंद्र अलग-अलग डिजाइनों वाली पिचकारियां बनी हुई हैं। बाजार में सबसे ज्यादा उत्साह छोटे-छोटे बच्चों में देखा जा रहा है।
अपने अभिभावकों के साथ बाजार पहुंचे बच्चे स्पाइडरमैन, डोरेमोन और टैंक वाली पिचकारियों की जिद करते नजर आए। 10 साल के नन्हे आर्यन ने बताया, "मैंने इस बार बैकपैक वाली पिचकारी खरीदी है ताकि होली पर दोस्तों को जमकर भिगो सकूं।" पिचकारी के साथ-साथ मुखौटे और रंगीन चश्मों की भी खूब बिक्री हो रही है। दुकानदारों के खिले चेहरे दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से खरीदारी में तेजी आई है। गांधी रोड के व्यापारी विक्की ने बताया, "इस साल बाजार में वैरायटी बहुत है। ₹10 के गुलाल पैकेट से लेकर ₹1000 तक की प्रेशर गन मौजूद है। गांधी रोड पर उमड़ रही यह भीड़ व्यापार के नजरिए से बहुत सुखद है।" जैसे-जैसे होली की तारीख नजदीक आ रही है, बाजार में अब केवल रंगों की ही नहीं, बल्कि घेवर, गुजिया और पापड़ की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


