
लोहड़ी और मकर संक्रांति पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क
Bulandsehar News - - एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए- एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के
लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व को हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलेभर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गुरुद्वारों, स्नान घाटों और खिचड़ी वितरण कार्यक्रमों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया सैल को भी अफवाहों से निपटने के लिए अलर्ट किया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को लोहड़ी और 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर निकलने वाली शोभायात्राओं और प्रभात फेरियों के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। बुलंदशहर के 25 गुरुद्वारों और 13 प्रमुख स्नान घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त करें। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी। पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय आयोजकों और पीस कमेटियों के साथ बैठकें की गई हैं। सादे कपड़ों में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर छेड़खानी, चेन स्नैचिंग और जेबकरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों को गहरे पानी के पास मुस्तैद रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




